5 Dariya News

पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में कराया शामिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 20-Sep-2023

पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा के अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में नारंग को पार्टी में औपचारिक तौर पर शामिल कराया और उनका स्वागत किया। अरुण नारंग ने 2017 विधानसभा चुनाव में अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से उस समय के कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ को हराकर चुनाव जीता था। 

अबोहर और आसपास के इलाके के लोगों के बीच अरूण नारंग की काफी लोकप्रियता है। सुनील जाकर के भाजपा में शामिल होने के बाद से ही वह पार्टी से नाराज चल रहें थे।

अरुण नारंग को पार्टी में शामिल कराने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का परिवार लगातार बढ़ रहा है। आप सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर अबोहर से पूर्व विधायक अरुण नारंग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि नारंग के आप में शामिल होने से अबोहर और आसपास के क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी।