तीन दिवसीय पंजाब टूरिज़्म और ट्रैवल मार्ट खुशनुमा माहौल में समाप्त
फैम टूर के द्वारा निवेशकों और टूर ऑपरेटरों को अमृतसर और श्री आनन्दपुर साहिब में ले जाया गया
5 Dariya News
चंडीगढ़ 13-Sep-2023
पंजाब में पर्यटन को प्रोत्साहित करने और राज्य के टूरिज़्म क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करने के मंतव्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन एमिटी यूनिवर्सिटी में करवाए गए तीन दिवसीय पंजाब टूरिज़्म समिट और ट्रैवल मार्ट बुधवार को बड़े ही खुशनुमा माहौल में समाप्त हो गया। समिट के तीसरे और आखिरी दिन पंजाब के सभ्याचार और विरासत के साथ रूबरू करवाने के लिए 77 निवेशकों और टूर ऑपरेटरों को अमृतसर और 15 को श्री आनन्दपुर साहिब का दौरा करवाया गया।
अमृतसर ले जाए गए ग्रुप को दरबार साहिब, इंटरपटेशन सैंटर, जलियांवाला बाग़, पार्टीशन म्युजिय़म, टाऊन हॉल, अटारी वाघा बॉर्डर, गोबिन्द3ढ़ किला और साऊंड एंड लाईट आधारित शो दिखाया गया। जबकि आनंदपुर साहिब में ले जाए गए ग्रुप को विरासत ए खालसा म्युजिय़म, किला आनन्दगढ़, तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के अलावा चमकौर साहिब में स्थित दास्तान ए शहादत और थीम पार्क भी दिखाया गया।