5 Dariya News

उपराज्यपाल ने 2020 में शोपियां में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे

2022 में उधमपुर में आईईडी विस्फोट में मारे गए नागरिक की पत्नी को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति पत्र सौंपा गया

5 Dariya News

जम्मू 05-Sep-2023

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जुलाई 2020 में शोपियां में मारे गए तीन नागरिकों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपे।अनुकंपा के आधार पर जिन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे गए उनमें तारकस्सी कोटरंका, राजौरी के निवासी मोहम्मद अबरार की पत्नी शरीन अख्तर, धार सकरी कोटरंका, राजौरी के निवासी मोहम्मद आरिफ के भाई इम्तियाज और कोटरंका राजौरी के मोहम्मद अबरार के भाई फरायाज अहमद षामिल हैं।

उपराज्यपाल ने 2022 में उधमपुर में एक आईईडी विस्फोट में मारे गए धांडल, रामनगर उधमपुर के छगेर कुमार की विधवा श्रीमती नीता देवी को एसआरओ-43 के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपा। उपराज्यपाल ने मृतक नागरिकों के परिवार के सदस्यों से बातचीत की और प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।इस अवसर पर एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह तथा मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार भी उपस्थित थे।