5 Dariya News

श्री वैष्णो देवी व अमृतसर में विश्व विख्यात भजन गायक नरेंद्र चंचल की प्रतिमा लगाएगा विश्व हिन्दू तख्त : वीरेश शांडिल्य

शांडिल्य बोले : जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांगी प्रतिमा लगाने के लिए जगह, प्रतिमा लगाने का खर्च खुद करेगा विश्व हिन्दू तख्त

5 Dariya News

अम्बाला 02-Sep-2023

विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख एव एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने घोषणा की विश्व मे ख्याति प्राप्त स्वर्गीय नरेंद्र चंचल की प्रतिमा अमृतसर व श्री माता वैष्णो देवी परिसर में लगाई जाएगी। 

इसको लेकर वीरेश शांडिल्य ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को विश्व हिन्दू तख्त की तरफ से पत्र भेज वैष्णो देवी परिसर व अमृतसर में नरेंद्र चंचल की प्रतिमा लगाने के लिए जगह मांगी है और वैष्णो देवी परिसर जम्मू कश्मीर व अमृतसर में खुद अपने खर्च पर विश्व हिन्दू तख्त प्रतिमा स्थापित करेगी। 

शांडिल्य ने आज यह जानकारी अपने निवास सेक्टर-1 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। इस मौके पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नंद किशोर मिश्रा , पंजाब के तीन बार कैबीनेट मंत्री एव तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख डॉ हरबंस लाल, विश्व हिंदू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक ठाकुर किशन सिंह, पंचकूला के प्रधान कैप्टन राजेन्द्र शर्मा, सहित तख्त के सदस्य माजूद थे। 

शांडिल्य ने बताया कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल व पंजाब के सीएम भगवंत मान से विश्व हिन्दू तख्त के सदस्यों ने मिलने का समय मांगा व राज्यपाल मनोज सिन्हा व भगवंत मान को मिल वैष्णो देवी परिसर व अमृतसर में जगह देने को लेकर ज्ञापन सौपेंगे। 

उन्होंने कहा कि करोड़ो सनातनियों को वैष्णो देवी सहित हिमाचल में देवियों के मंदिरों से जोड़ने के लिए नरेंद्र चंचल की सोच व भजनों की अहम भूमिका है और विश्व हिन्दू तख्त के प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नरेंद्र चंचल को जैसे माता वैष्णो देवी ने देश मे सनातनियों को धर्म से जोड़ने के लिए हीजन्म दिया हो। 

अमृतसर के मूल निवासी नरेंद्र चंचल हर वर्ष वैष्णो देवी व अन्य तमाम देवियों जिनमे ज्वाला जी, चिंतपूर्णी, कांगड़ा जी,नैना देवी, बंगला मुखी, ,व मनसा देवी में जागरण किया करते थे और वैष्णो माता जम्मू कश्मीर की पहचान विश्व मे नरेंद्र चंचल ने दी इसलिए जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी परिसर में नरेंद्र चंचल की प्रतिमा लगाने का तख्त ने फैसला लिया।

 उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा व पंजाब के सीएम भगवंत मान से वैष्णो देवी व अमृतसर में जल्द कुछ जगह देने की मांग की। इसको लेकर विश्व हिन्दू तख्त के मुख्यालय में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता वीरेश शांडिल्य ने की। 

इस मौके पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रधान नंद किशोर ने कहा कि वो एक आवाज पर विश्व हिन्दू तख्त के साथ हैं और विश्व मे सनातन को मजबूत करने की मुहिम विश्व हिंदू तख्त व हिन्दू महासभा एक होकर लड़ेगी ओर उन ताकतो को बेनकाब किया जाएगा जो ताकते सनातन व हिन्दू समाज को कमजोर करेंगी। 

नंद किशोर मिश्रा ने कहा कि नूँह घटना को लेकर विश्व हिंदू तख्त व हिन्दू महासभा जल्द देश के गृह मंत्री अमित शाह को मिलेंगे और भजन गायक नरेंद्र चंचल की प्रतिमा बनाने को लेकर हिन्दू महासभा विश्व हिंदू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य के साथ हैं।