5 Dariya News

भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश में लूट मचा रही है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बोल नहीं रहा: अभय सिंह चौटाला

कहा - चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने यह परिवर्तन यात्रा शुरू की है ताकि प्रदेश के लोगों को न्याय मिल सके

5 Dariya News

अंबाला 02-Sep-2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ ने शनिवार को 180वें दिन जिला अंबाला के हलका मुलाना के मुलाना शहर से शुरू हुई और टंगैल, धनौरा, ढुल्याणा, जमाल माजरा, सालांहपुर, धीण, दोसडक़ा, होली गांव, गगनपुर और गांव बराड़ा होते हुए बराड़ा शहर पहुंची। परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे अभय ङ्क्षसह चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अभय सिंह चौटाला ने गांव के लोगों से उनका हाल-चाल, फसल-बाड़ी और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में पूछा। 

लोगों ने बताया कि ज्यादा बारिश और बाढ़ के कारण नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि बाढ़ के कारण किसानों की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई लेकिन आपके विधायक ने एक बार भी आपकी आवाज न तो प्रशासन के सामने और न ही विधानसभा में उठाई। 

इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि जहां भाजपा गठबंधन सरकार किसानों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता जिनकी जिम्मेवारी बनती है कि वो जनता की आवाज को उठाए लेकिन उसके उलट कांग्रेस भी भाजपा के साथ मिली हुई है और आपकी बात नहीं करता।

इनेलो नेता कहा कि ये भाजपा गठबंधन सरकार कितनी किसान विरोधी है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि सुंडी के कारण प्रदेश के किसानों की 3 लाख एकड़ की फसल बर्बाद हो गई और जब हमने विधानसभा में पूछा कि सुंडी की रोकथाम के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए तो उनका जवाब था कि इसकी रोकथाम के लिए 17 लाख रूपए जारी किए गए थे। 

यानी मात्र 6 रूपए प्रति एकड़ से भी कम रूपए सरकार ने जारी किए। हजारों करोड़ रूपए नमी के नाम पर धान की खरीद में हर साल बिचौलियों के साथ मिल कर खाए जा रहे हैं। 

किसानों को कैसे कमजोर किया जाए उसके लिए सरकार ने खाद, बीज, कीड़े मार दवाईयों और डीजल के दाम कई गुणा बढ़ा दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार प्रदेश में लूट मचा रही है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस बोल नहीं रहा इसलिए चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने यह परिवर्तन यात्रा शुरू की है ताकि प्रदेश के लोगों को न्याय मिल सके। 

जब चौ. ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तब किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाता था और किसी भी तरह का एक पैसा भी नहीं कटता था। उन्होंने कहा कि आप इनेलो का राज बनाओ, हम फसलों का एक-एक दाना पूरे दामों पर खरीदेंगे।