5 Dariya News

अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह कइयों ने इनेलो की सदस्यता की ग्रहण

चंडीगढ़ स्थित आवास पर इनेलो में हुए शामिल

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Sep-2023

परिवर्तन पदयात्रा के दौरान अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में हजारों लोगों ने अन्य दलों को छोड़ कर इनेलो का दामन थामा है। इसी कड़ी में शनिवार को इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय चौटाला के नेतृत्व में चंडीगढ़ स्थित आवास पर ‘आम आदमी पार्टी’ और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने दलों को अलविदा कह चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था जताते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की। 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सेवानिवृत सीमा शुल्क अधिकारी राम कंवर के अलावा राजबीर सिंह पाल, नंदलाल शर्मा, सुरेंद्र, जोगेंद्र गागट, ईश्वर सिंह शर्मा, रमन सिरसवा, मंदीप सिंह और सुनील कुमार ने अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो का दामन थामा। राम कंवर समाज सेवा के क्षेत्र में 1980 से ही सक्रिय रहे  है। वर्तमान में भगवान वाल्मीकि भवन निर्माण कमेटी, करनाल के चेयरमैन और अखिल भारतीय वाल्मीकि प्रदेश सभा के स्थायी सदस्य एवं मानव सेवा संघ करनाल के सदस्य भी हैं।