सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया
5 Dariya News
होशियारपुर 28-Aug-2023
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जोहल के दिशानिर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर अपराजिता जोशी द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घंटा घर और सरकारी हाई स्कूल, नयी आबादी का दौरा किया गया।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पंजाब विक्टिम मुआवजा योजना 2017 और यौन उत्पीड़न/अन्य अपराधों के पीड़ितों और उत्तरजीवियों के लिए नालसा की मुआवजा योजना 2018 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता है।
इसके अलावा पॉस्को एक्ट 2012 में नये संशोधन पर भी प्रकाश डाला गया। इसी प्रकार उन्होंने 9 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी बताया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल करण शर्मा व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।