5 Dariya News

भाजपा-जजपा सरकार ने लूट और भ्रष्टाचार करके जो हरियाणा को गर्त में पहुंचा दिया है: अर्जुन चौटाला

ये हमारा सौभाग्य है कि इनेलो पार्टी के सेनापति अभय सिंह चौटाला है: अर्जुन

5 Dariya News

यमुनानगर 25-Aug-2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 174वें दिन जिला यमुनानगर के हलका सढौरा के नीलकंठ पैलेस से शुरू हुई और चोराही, अहडवाला, कोटडा खास, संधाय, मोड रामपुर बिहटा, रामपुर हेडियान, मंगलौर, पिलखनवाला, रत्तुवाला, फाजिलपुर, और नौशहरा होते हुए सढौरा पहुंची। परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। 

इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा की अब तक 3400 कि.मी. से ज्यादा की यात्रा पूरी हो चुकी है। 

इस यात्रा के दौरान प्रदेश के लोगों की एक ही आवाज सामने आई है, और वो आवाज है परिवर्तन की। किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिला और युवाओं समेत सभी की एक ही आवाज है कि इस मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार को बदलना है। 

आज ऐसे लोग हरियाणा प्रदेश पर राज कर रहे हैं जिनका समाज और घर गृहस्थी से कोई लेना देना नहीं है। आज भाजपा गठबंधन सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है और प्रदेश के लोग एक ही बात कह रहे है कि परिवर्तन होना चाहिए।

इनेलो नेता ने कहा कि 2021 में तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ अभय चौटाला ने किसानों की लड़ाई के लिए इस्तीफा दिया था। 2021 के किसान आंदोलन का इतिहास उठा कर देख लो अभय चौटाला के अलावा एक भी नेता ऐसा नहीं है जिसने अपनी कही हुई बात को पूरा करके किसानों के बीच बैठने की हिम्मत की हो। 

ये हमारा सौभाग्य है कि इनेलो पार्टी के सेनापति अभय चौटाला है। सच्चाई यह है कि पूरे प्रदेश के लोगों का मानना है कि विकल्प के तौर पर अगर कोई है तो वो केवल और केवल चौ. अभय चौटाला हैं। भाजपा-जजपा सरकार ने लूट और भ्रष्टाचार करके जो हरियाणा को गर्त में पहुंचा दिया है। 

अफसरशाही पूरी तरह से भाजपा सरकार पर हावी है। अभय चौटाला वो व्यक्ति हैं जो पहले कांग्रेस और अब भाजपा-जजपा द्वारा पटरी से उतार दिए गए हरियाणा को दोबारा पटरी पर ला सकते हैं। 

आज प्रदेश का हर व्यक्ति यह मानता है कि अभय सिंह चौटाला अपनी कही हुई बात को पूरा करते हैं। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या आप परिवर्तन करना चाहते हो तो सभी लोगों ने अपने दोनों हाथों को उठाकर अपना समर्थन दिया और आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो की सरकार बनाने का संकल्प लिया।