5 Dariya News

लुधियाना की विधानसभा क्षेत्र दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने अपनी 1 महीने की तनख्वाह मुख्यमंत्री राहत फंड में दी

चंडीगढ़ स्थित पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मां को आज अपनी एक महीने की तनखा का चैक बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों की मदद के लिए सौंपा

5 Dariya News

लुधियाना 22-Aug-2023

विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण, आज विधायक राजिंदर पाल कौर छीना चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवत सिंह मान जी को अपनी एक महीने की सैलरी का चेक सौंप दिया है। ताकि उसे मुख्यमंत्री राहत कोष फंड में जमा किया जाए और पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाके के किसानों और लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जाए। 

अपनी एक महीने की सैलरी का चेक मुख्यमंत्री पंजाब को सौंपते हुए राजिंदर पाल कौर छीना ने कहा के इस वक्त उनसे ज्यादा पंजाब के उन लोगों को इस तनख्वाह की ज्यादा जरूरत है जो बाड़ से जूझ रहे हैं, जिनका लाखों करोड़ों का नुकसान हो चुका है, घरों से बेघर हो चुके हैं। 

एम एल ए राजिंदर पाल कौर छीना ने कहा के यह राशि उनकी मदद के लिए इस्तेमाल की जाए, उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार और पंजाब के सभी विधायक पंजाब के लोगों के साथ है और उनकी तरफ से हर संभव मदद बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों तक पहुंचाई जाएंगी।

विधायक विधानसभा क्षेत्र लुधियाना दक्षिण राजिंदर पाल कौर छीना ने इस अवसर पर कहा के पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान जी लगातार बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे हैं, वह पहले ही किसानों की बर्बाद हुई फसलों और लोगों की बर्बाद हुई प्रॉपर्टी का मुआवजा देने का ऐलान कर चुके हैं, इसी वजह से यह छोटा सा योगदान उनकी तरफ से दिया जा रहा है, ताकि हर जरूरतमंद तक पंजाब सरकार द्वारा दी जा रही मदद पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में पंजाब की सरकार और पंजाब के सभी विधायक पंजाब के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर इस आपदा का निवारण भी कर लिया जाएगा। इस वक्त हमें राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होकर हमारे भाई बहनों की मदद करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा के उनका यह योगदान लोगों की मुश्किलों के आगे बहुत छोटा है। लुधियाना दक्षिण से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना की ओर लिए इस फैसले का पार्टी के अन्य लीडर और वर्करों ने भी स्वागत किया है।