लुधियाना की कई प्रमुख हस्तियां आम आदमी पार्टी में शामिल
लुधियाना में आगामी नगर निगम चुनाव के लिए पार्टी को मिली मजबूती
5 Dariya News
चंडीगढ़ 17-Aug-2023
आम आदमी पार्टी(आप) को लुधियाना में उस समय एक बड़ी मजबूती मिली जब गुरुवार को जिले कई प्रमुख नेता और समाजसेवी आप में शामिल हो गए। बसंत ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर सिंह बसंत, सेवानिवृत्त डीएसपी बुलंद सिंह और एआर. ओबीसी कल्याण मोर्चा (लोकतांत्रिक) पंजाब के करमजीत सिंह नारंगवाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इनके साथ अकाली दल के कुलवंत सिंह पप्पी, कांग्रेस के सरबजीत सिंह और तरलोचन सिंह काका भी आप में शामिल हुए। सभी नेताओं को आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष विधायक बुध राम ने उन्हें आधिकारिक तौर पर पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया। लुधियाना में नगर निगम चुनाव से पहले इन प्रमुख हस्तियों के शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।
इस अवसर पर विधायक तरूणप्रीत सिंह सोंध, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक राजिंदरपाल कौर छीना, पार्टी के प्रदेश सचिव अमनदीप सिंह मोही, शमिंदर सिंह खिंडा, राजविंदर कौर थियाड़ा, गुरदेव सिंह लखना और लुधियाना जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़ भी नए नेताओं का पार्टी में स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रधान बुध राम ने कहा कि जो लोग पंजाब की प्रगति में योगदान देना चाहते हैं वे हर दिन पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हम मिलकर पंजाब और उसके लोगों के लिए काम करेंगे।' उन्होंने कहा कि तीनों नेता अपने अपने क्षेत्र में काफी सफल रहे हैं और उनके सामाजिक कल्याण के अनुभव से पार्टी को भी फायदा मिलेगा।