5 Dariya News

आजादी दिवस पर तिरंगा यात्रा के बाद निकाली बाइक रैली, भारत माता की जय के नारों से गूंजा शहर

5 Dariya News

मोहाली 16-Aug-2023

15 अगस्त आजादी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष, सभी कार्यकर्ता तथा शहर की अलग-अलग रेजिडेंट वेफलेयर एसोसिएशन, धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं तथा कई इंडस्ट्रिलिस्ट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। 

यह तिरंगा यात्रा फेज-7 के लाइट पाॅइंट से शुरू की गई और फेज-4 बोगनविलिया गार्डन फेज-4 में जाकर समाप्त हई। उसके बाद यहां से ही बाइक रैली का आयोजन किया। 

वशिष्ट ने बताया कि बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा झंडा लेकर पूरे शहर की परिक्रमा की गई। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। 

इस दौरान वशिष्ट ने कहा कि हर किसी को अपने दिल में देश भक्ति की मशान जला कर रखनी चाहिए। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के अलावा अनेकों वो जाबाज जिन्होंेने देश के खातिर अपने प्राणों का बालिदान दिया, हमेशा उन्हें याद रखना चाहिए। 

इसके अलावा देश को भ्रष्टाचार तथा अन्य सामाजिक बुराइयों से भी आजाद करवाने के लिए अपना योगदान डालना चाहिए।