5 Dariya News

विधायक संतोष कटारिया ने विभिन्न गांवों में तीयों के महोत्सव में की शिरकत

5 Dariya News

बलाचौर 16-Aug-2023

हमें अपनी अनमोल संस्कृति को जीवित रखने के लिए समय-समय पर अपने क्षेत्र के मेलों और त्योहारों को मनाते रहना चाहिए ताकि हमारे बच्चों को अच्छे संस्कारों का मार्गदर्शन मिलता रहे। ये शब्द हलका बलाचौर के विधायक बीबी संतोष कटारिया ने रुड़की कलां, छादोरी, मोजेवाल, झंगरीयां, सियाना , रैलमाजरा आदि गांवों में त्योहार मनाते हुए व्यक्त किए।

संतोष कटारिया ने कहा कि तीयों का त्यौहार महिलाओं के आपसी भाईचारे और रिश्तेदारी का प्रतीक है।  ऐसे त्योहार गांवों में मनाए जाते रहने चाहिए, जिससे आपसी द्वेष दूर हो और एकता बढ़े।इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कटारिया ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में भी रंगला पंजाब मिशन के तहत विभिन्न खेल मेलों और उत्सवों का आयोजन किया जा रहा है।