प्रशासन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार
फिल्लौर से लोहियां तक धुस्सी बांध का अलग-अलग टीमों द्वारा निरीक्षण
5 Dariya News
जालंधर/शाहकोट/फिल्लौर 15-Aug-2023
हिमाचल में भारी बारिश के चलते सतलुज दरिया में पानी का स्तर बढने के चलते डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने कहा है कि जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और फिल्लौर से लोहियां तक सतलुज के करीब 90 किलोमीटर लंबे क्षेत्र के किनारे एस.डी.एम./तहसीलदारों और ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों ने दौरा कर बांध को और मजबूत करने के प्रयास शुरू किए गए है।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में सतलुज नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि भाखड़ा बांध से सीमित मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे दरिया का जलस्तर बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है, और लोग एहतियात के तौर पर नदी की ओर जाने से बचे।उन्होंने कहा कि नदी के पास के इलाकों में पंचायतों को भी लोगों को सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जल निकासी विभाग बांध पर 24 घंटे पैट्रोलिंग सुनिश्चित करे ताकि जरूरत के अनुसार तुरंत कार्रवाई की जा सके।आज फिल्लौर में एसडीएम अमनपाल सिंह और शाहकोट के एसडीएम ऋषभ बंसल ने धुस्सी बांध का दौरा किया और तुरंत उठाए जाने वाले कदम शुरू करवाए गए।डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि एहतियात के तौर पर पहले से ही मिट्टी की बोरियों की व्यवस्था कर ली जाए और लोगों से लगातार संपर्क बनाया जाए।