5 Dariya News

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ पीडि़त लोगों के साथ किया वायदा निभाया, मुआवज़े के चैक सौंपे

फ़सल खराबे के साथ-साथ गाएँ, भैंसें और बाकी जानवरों के हुए नुकसान के मुआवज़े के चैक पीडि़तों को सौंपे

5 Dariya News

पटियाला 15-Aug-2023

राज्य में हाल ही में आईं बाढ़ों से बुरी तरह से प्रभावित लोगों के साथ किये वायदे को निभाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बाढ़ों से हुए नुकसान की भरपायी के लिए पीडि़त लोगों को मुआवज़ा के चैक सौंपे।आज यहाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर में करवाई गई विशेष गिरदावरी के बाद मुआवज़ा तय किया गया। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बाढ़ों से पीडि़त लोगों को मुआवज़ा देने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मनोरथ के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं और प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ख़ुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके ज़मीनी स्थिति का पता लेते रहे हैं और अब प्रभावित जिलों के लोगों की मदद के लिए पूरी ताकत लगाई जायेगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ों के कारण हुए नुकसान का पता लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के हुक्म दिए गए थे। 

भगवंत सिंह मान ने बताया कि अधिकारियों को 15 अगस्त तक हर हाल में विशेष गिरदावरी का काम मुकम्मल करने के हुक्म दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित लोगों को मुआवज़ा देने के लिए फ़सल, जानवर, घर या अन्य नुकसान को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया ताकि इस नुकसान की भरपायी की जा सके। 

उन्होंने दुख के साथ कहा कि बाढ़ों से राज्य के 19 जिलों के 1495 गाँव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने लोगों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार पीडि़त लोगों को नुकसान के एक-एक पैसे का मुआवज़ा देगी।