5 Dariya News

जेकेआरटीसी ने जम्मू में ‘तिरंगा यात्रा‘ का आयोजन किया

5 Dariya News

जम्मू 14-Aug-2023

जम्मू और कश्मीर सड़क परिवहन निगम ने जेकेआरटीसी मुख्यालय रेलवे रोड से पनामा चैक तक एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा‘ का आयोजन किया। देशभक्ति और एकता के उत्साह से भरी यह यात्रा रेलवे रोड से होते हुए पनामा चैक तक तिरंगे के जीवंत रंगों के साथ पहुंची। यह रैली भारत की विविधता और सामूहिक आकांक्षाओं की एक ज्वलंत याद दिलाती है। यात्रा वापस जेकेआरटीसी मुख्यालय पर समाप्त हुई, जिसमें जेकेआरटीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी भागीदारी देखी गई, इसके अलावा बड़ी संख्या में आम जनता ने भी यात्रा में भाग लिया।