5 Dariya News

प्रदेश का बड़ा दुर्भाग्य है कि उसे भाजपा गठबंधन जैसी नकारा सरकार मिली है : अर्जुन चौटाला

कहा-आज आप प्रदेश के किसी भी जिले और तहसील में चले जाओ वहां जितनी भी सरकारी बिल्डिंग हैं उनके बाहर किसान, आंगनवाड़ी के आशा वर्कर महिलाएं और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मिलेंगे

5 Dariya News

करनाल 13-Aug-2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 162वें दिन जिला करनाल के हलका इंद्री के गांव डबकौली चांद समंद से शुरू हुई और गांव ब्यानी, ब्याना, बदरपुर, कलशोरा, समसपुर, मुसापुर, करतापुर अड्डा, लबकरी, गढी बीरबल, खरक, चन्द्रो अड्डा और हंसु माजरा होते हुए चौगामा पहुंची। इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला ने परिवर्तन यात्रा की अगवाई की जिनका लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

अर्जुन चौटाला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश का बड़ा दुर्भाग्य है कि भाजपा गठबध्ंान जैसी नकारा सरकार मिली है। आज आप प्रदेश के किसी भी जिले और तहसील में चले जाओ वहां जितनी भी सरकारी बिल्डिंग हैं उनके बाहर किसान, आंगनवाड़ी के आशा वर्कर महिलाएं और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे मिलेंगे। 

और तो और यह पहली ऐसी सरकार देखी है जिसने प्रदेश की पंचायतों को भी धरने पर बैठाने का काम कर दिया है। आज प्रदेश में ऐसी जनविरोधी सरकार है जिसने न तो किसान का भला किया और न ही गरीब, मजदूर का भला किया। और अगर इस भाजपा गठबंधन सरकार ने सबसे बड़ा धोखा देकर किसी का नुक्सान किया है तो वह प्रदेश का युवाओं का किया है। 

आज प्रदेश को बेरोजगारी में पूरे देश में नंबर एक बना दिया है। बेरोजगारी कर सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा सरकार सरकारी नौकरियों की भर्तियां कराने में और पेपर कराने में हर स्तर पर नाकाम रही है। मुख्यमंत्री स्वयं यह बात कहते हैं कि प्रदेश में चिक्तिस्कों, अध्यापकों और पुलिस की भारी कमी है, उसके बाद भी इनकी भर्तियां नहीं हो रही। चाहे सीईटी हो या एचटेट उनके या तो पेपर कैंसल हो जाते हैं या फिर पेपर लीक हो जाते हैं।

अर्जुन चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या आप लोग इस भाजपा गठबध्ंान सरकार से खुश हो, इस पर लोगों ने एक सुर में कहा कि इनसे कोई भी खुश नहीं है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि आज भाजपा के राज में हरियाणा प्रदेश की बहुत दुर्गति हो चुकी है और परिवर्तन लाना जरूरी है।