5 Dariya News

गृह मंत्री अनिल विज भारत माता के सच्चे सपूत ,शहीदों की सोच पर दे रहे हैं पहरा: वीरेश शांडिल्य

गृह मंत्री अनिल विज की तिरंगा यात्रा में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिंदू तख्त के सैंकड़ो सदस्यों साथियों सहित शामिल हुए, शांडिल्य ने विज को पगड़ी व शांति का प्रतीक की स्मृति चिन्ह भेंट किया

5 Dariya News

अम्बाला 13-Aug-2023

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एव विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। अनिल विज की यात्रा में अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के हजारों विज समर्थकों ने हिस्सा लिया। 

सैंकड़ो गाड़ियां मोटरसाइकिल सवार भारतीय तिरंगा उठाये हुए थे। शांडिल्य भी एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिंदू तख्त के 100 से अधिक सदस्यों के साथ यात्रा में शामिल हुए व वीरेश शांडिल्य ने गृह मंत्री अनिल विज को तिरंगी पगड़ी व शांति के प्रतीक कबूतरों की उड़ती पेंटिंग स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की व अनिल विज जिंदाबाद, भारत माता की जय,इंकलाब जिंदाबाद ,के नारे लगाये। 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने यात्रा में शामिल पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा इस प्रदेश में यदि राम राज लाना है भय व भ्रष्टाचार का खात्मा अनिल विज कर सकते हैं। वर्तमान राजनीति में बेदाग व छठी बार विधायक बने अनिल विज  ऐसा लगता है जैसे पैदा ही जन सेवा के लिए हुआ हो। शांडिल्य ने अनिल विज को भारत माता का सच्चा सपूत व शहीदों की सोच पर पहरा दे रहे हैं । 

शांडिल्य ने कहा विज सच्चे देश भक्त हैं और जिन शहीदों की बदौलत आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं उन शहीदों के सम्मान को लेकर समर्पित हैं और अम्बाला कैंट में शहीदी स्मारक, सुभाष पार्क को ऐतिहासिक बनाया व अब शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा अपने क्षेत्र में लगवा रहे हैं। शांडिल्य ने अनिल विज को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज अनिल विज हरियाणा में मोदी की सोच पर पहरा दे रहे है और प्रदेश की पौने तीन करोड़ लोगों की सेवा कर रहे हैं।

इस मौके पर एडवोकेट वासु रंजन, संजीव विक्टर, सुभाष वालिया , शिव रंजन, वंश मित्तल, लव वालिया,सहित भारी तादाद में फ्रंट व तख्त के सदस्य माजूद थे। शांडिल्य ने कहा जहां उनके खून का कतरा कतरा अनिल विज के लिए है और यदि हरियाणा के तमाम राजनेता अनिल विज की सोच पर चल पड़ें तो हरियाणा में राम राज आ जाएगा ।