5 Dariya News

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी की ओर से सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा

हवालातियों व कैदियों की सुनी समस्याएं व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली

5 Dariya News

होशियारपुर 12-Aug-2023

जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों का पालन करते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हवालातियों व कैदियों की समस्याएं सुनी व उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

इसके अलावा जेल के रजिस्टरों की जांच भी की।  इसी तरह केंद्रीय जेल में बंद महिला कैदियों को एनजीओ कार्मेलाइट सोशल सर्विसेज माउंट कार्मल आश्रम, कक्कों, होशियारपुर के सहयोग से तीन महीने का सिलाई कोर्स शुरू किया गया और महिलाओं को सिलाई मशीनें भी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि इस कोर्स से महिलाएं जेल से बाहर आकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, इसके अलावा सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने जेल सुपरिडेंट को निर्देशित किया कि जेल में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए व बरसात का पानी जमा न होने दिया जाए। इसके साथ ही मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए छिड़काव किया जाए तथा आंखों में फैलने वाले वायरस से बचाव के लिए कैदियों की आंखों की जांच कर दवा उपलब्ध करवाई जाए। 

उन्होंने बताया कि  9 सितंबर 2023 को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।