राज्य कर विभाग ने पोलोव्यू मार्केट में ‘जिम्मेदार कराधान और सतत विकास‘ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया
5 Dariya News
श्रीनगर 09-Aug-2023
‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ विशय के तहत ‘‘आजादी का अमृत मोहत्सव‘‘ के चल रहे समारोहों के हिस्से के रूप में, राज्य कर विभाग ने पोलोव्यू मार्केट में ‘जिम्मेदार कराधान और सतत विकास‘ विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नाटक का प्राथमिक संदेश कर चोरी और पर्यावरण पर बेतरतीब खनन के हानिकारक प्रभावों के महत्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालना था।
कार्यक्रम में राज्य कर आयुक्त डॉ. रश्मि सिंह भी उपस्थित थीं।
इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. रश्मी सिंह ने कहा कि एसटीडी कर अनुपालन, टिकाऊ खनन और वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के आयोजन कराधान, खनन और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच जटिल अंतरसंबंध की बेहतर समझ में योगदान करते हैं।‘‘
अतिरिक्त आयुक्त राज्य कर कश्मीर, शकील मकबूल ने इस अवसर पर कहा कि नुक्कड़ नाटक मुख्य रूप से टिकाऊ खनन प्रथाओं और पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में कर अनुपालन के महत्व के बारे में जनता के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए था।