5 Dariya News

हरचन्द सिंह बरसट द्वारा बाढ़ राहत कामों के लिए एक महीने के वेतन का मुख्यमंत्री राहत फंड में योगदान

पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी डाला 47 लाख रुपए से अधिक का योगदान

5 Dariya News

चंडीगढ़ 08-Aug-2023

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बरसट ने बाढ़ राहत और पुनर्वास कामों के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला है। पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 47.25 लाख रुपए दिए हैं।

पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन श्री हरचन्द सिंह बरसट ने मुख्यमंत्री स. भगवंत मान को 47.25 लाख रुपए का चैक सौंपा। उन्होंने इस कुदरती आपदा में राज्य सरकार की मदद के लिए आगे आने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड और मार्केट कमेटियों के मुलाजिमों का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और पुनर्वास कार्य बड़े स्तर पर किये जा रहे हैं। राज्य सरकार की समूची मशीनरी बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास की सुविधा देने के लिए 24 घंटे काम कर रही है।