5 Dariya News

प्रदेश में भाजपा और जजपा के खिलाफ लहर चल चुकी है: अभय सिंह चौटाला

कहा - लाखों करोड़ रूपए का कर्ज हरियाणा प्रदेश के उपर लाद दिया है लेकिन विकास के नाम पर कहीं एक ईंट भी नहीं लगी है

5 Dariya News

करनाल 06-Aug-2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 155वें दिन जिला करनाल के हलका असंध के गांव जलमाना से शुरू हुई और अलावला अड्डा, शेखुपरा, मनचूरी, पकका खेड़ा, प्योंत, बांसा और कतलाडी से होते हुए गांव जुंडला पहुंची। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का गांव वासियों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। 

इनेलो नेता ने गांव वासियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। इस दौरान इनेलो में शमिल होने का सिलसिला जारी रहा और अन्य दलों को छोडक़र सैंकड़ों की तादाद में लोगों ने चौ. देवीलाल की नीतियों में आस्था रखते हुए इनेलो की सदस्यता ग्रहण की।  

अपने संबोधन में अभय ङ्क्षसंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और जजपा के खिलाफ लहर चल चुकी है। आने वाले समय में लोग भाजपा और जजपा के उम्मीदवारों को गांवों में भी घुसने नहीं देंगे। भाजपा गठबध्ंन सरकार ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। लाखों करोड़ रूपए का कर्ज हरियाणा प्रदेश के उपर लाद दिया है लेकिन विकास के नाम पर कहीं एक ईंट भी नहीं लगी है। 

केंद्र की भाजपा गठबंधन सरकार के दिन भी पूरे हो चूके हैं। देश का विपक्ष भी अब एकजुट होना शुरू हो गया है और प्रधानमंत्री के गलत निर्णयों और गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने लगा है।अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है। यह सरकार लोगों को निरंतर परेशान कर रही है। 

परिवार पहचान पत्र आज परेशान पहचान पत्र योजना बन गई है। 9 लाख से अधिक लोगों के पीले राशन कार्ड काट दिए। 5 लाख बुजुर्गों की पैंशन काट दी गई। युवा बेरोजगारी की मार झेलने पर मजबूर है और भाजपा सरकार की युवा विरोधी नीतियों के कारण विदेशों में पलायन कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है। 

आए दिन मर्डर, डकैती, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं।उन्होंने कहा कि लोगों का रूझान और विश्वास अब सिर्फ इनेलो की तरफ है और यह आस लगाए बैठा है कि जैसे ही चुनाव आएंगे तो इनेलो को सत्ता सौंपेंगे। इनेलो की सरकार बनते ही लोगों की मूलभूत जरूरियात को प्रमुख्ता से पूरा किया जाएगा।