5 Dariya News

हेपेटाइटिस ग्रसित गर्भवती मां से होने वाले बच्चे को भी हो सकता है हेपेटाइटिस

5 Dariya News

फाजिल्का 28-Jul-2023

आज सिविल सर्जन फाजिल्का डॉ सतीश गोयल के दिशा निर्देशों एवं एपेडिमोलॉजिस्ट रोहित गोयल के देख रेख एवं एस एम ओ डॉ नवीन मित्तल के नेतृत्व में हेपेटाइटिस जागरूकता दिवस मनाया मनाया गया  वर्ष 2030 तक पूरी दुनिया से इसको खत्म करने के लिए जागरूकता संबंधी यह दिन मनाया जाता है ।

बी ई ई सुनील टंडन ने बताया कि इस वर्ष 2023 का विषय "एक जिंदगी एक लीवर" है,इस बीमारी से हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो रही है यह बीमारी  लीवर में वायरल इंफेक्शन के कारण होती है हेपेटाइटिस ए, बी, सी डी ई, इसके  मुख्य तौर पर पांच किस्म है इस बीमारी में लीवर में सूजन आ जाती है हेपेटाइटिस टाइप  बी और सी लाखों लोगों में क्रोनिक बीमारी का कारण बन रहे हैं क्योंकि इनके कारण लीवर सिरोसिस और कैंसर होता है।

ये बीमारी दूषित पानी और संक्रमित सुई इस्तेमाल करने से भी होती है हेपटाइटिस बी एक वायरल संक्रमण होने के कारण लीवर के नुकसान पहुंचाता है यह वायरस जन्म और डिलीवरी के दौरान माँ से बच्चे में तथा रक्त या शरीर के अन्य तरल पदार्थों के संपर्क में आने के कारण होता है वैक्सीन द्वारा टाइप बी की रोकथाम की जा सकती है। 

इस अवसर पर डॉ नवीन मित्तल जी ने बताया कि इस दिन माताओं और नवजात शिशुओं में हेपेटाइटिस को रोकने पर दृढ़ता से जोर दिया गया है। नब्बे प्रतिशत से अधिक नए हेपेटाइटिस बी संक्रमण का संचारण माता से बच्चे में और प्रारंभिक बाल्यवस्था के दौरान होता हैं,इसको रोकने के लिए नियमित टीकाकरण में अपने बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इसका वेक्सीन जरूर लगवाएं डब्ल्यूएचओ ने माता से बच्चे में वायरस के संचारण को रोकने पर जोर दिया है। 

सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन के उपयोग के माध्यम से नवजात शिशुओं में एचबीवी को रोका जा सकता है।   स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजाब में हेपटाइटिस सी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेपटाइटिस रिलीफ फण्ड से मरीज़ का इलाज जिला स्तर पर बिल्कुल निशुल्क किया जाता है ।

इस अवसर पर हैल्थ वर्कर संदीप सिंह,अलका और समूह आशा वर्कर उपस्थित रहे।