मुख्य मंत्री ने बाढ़ पीडितों की मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी : चेतन सिंह जौड़ामाजरा
कहा, पंजाब सरकार ने राहत कामों में पूरी सरकारी मशीनरी झोंकी
5 Dariya News
पटियाला 27-Jul-2023
पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। वह आज यहां हरपाल टिवाना कला केंद्र में पटियाला जि़ला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए समाज सेवीं संस्थाओं, आम नागरिकों और समाज सेवकों का सम्मान करने के लिए करवाए एक विशेष समारोह में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर रहे थे।
उनके साथ पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैनहरचंद सिंह बरसट, पटियाला के विधायक अजीत पाल सिंह कोहली और राजपुरा के विधायक नीना मित्तल, सिरमन जीत कौर पठाणमाजरा समेत डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर बाढ़ की इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने पूरी सरकारी मशीनरी झोंक दी जिससे बाढ़ पीडितों का जान और माल नुक्सान कम से-कम हो।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ पीडितों की हर संभव मदद का भरोसा दिया है और सरकार अपनी वचनबद्धता पूरी तरह निभाएगी। जौड़ामाजरा ने कहा कि बाढ़ दौरान पंजाब भर में एन. जी. ओज., किसानों, नौजवानों और समाज सेवकों सहित गांवों के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रालियों से जहाँ पशूओं के लिए हरा चारा लाये, वहीं दवाएँ, सुखा-राशन और पेयजल सहित और राहत सामग्री के साथ अपना योगदान देकर बाढ़ पीडितों के लिए राहत कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ किए।
उन्होंने कहा कि इसलिए इनका सम्मान करना हमारा फज़ऱ् बनता है और पंजाब सरकार की ओर से आज पटियाला में जि़ला स्तर पर यह सम्मान किया गया है। उन्होंने बाढ़ राहत कार्यो में जि़ला प्रशासन का सहयोग करने वालों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया।सम्मान समरोह मौके विधायक अजीत पाल सिंह कोहली और नीना मित्तल ने कहा कि इस संकट की घड़ी में पंजाब सरकार के कंधे से कंधा जोडक़र योगदान करने वाले सभी समाज सेवियों, आम नागरिकों और हर धार्मिक, सामाजिक और अन्य संस्थाओं का धन्यवाद किया, जिसने मानवता को अपना धर्म समझकर किसी न किसी तरह मदद करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया।
दोनों विधायकों ने कहा कि पटियाला जि़ला प्रशासन इस कार्य के लिए बधाई के पात्र है, डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने समय सिर आवश्यक कदम उठाए और जि़लो में भारी बाढ़ के बावजूद किसी बड़े जानी नुक्सान से बचा रहा। डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी ने कहा कि वह यदि पटियाला जि़ले में बाढ़ के कारण जानी नुक्सान से लोगों को बचाया जा सक ा हैं तो इसमें समाज सेवियों और आम नागरिकों के सहयोग ने बड़ी भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि यदि एन. जी. ओज और समाज सेवीं इस तरह मदद के लिए आगे न आये होते तो उनके लिए इस चुनौती का मुकाबला करना इतना आसान नहीं होता। साक्षी साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर जि़ला सिविल प्रशासन के सभी आधिकारियों और कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग ने आई. जी. मुखविंदर सिंह छीना और एस. एस. पी. वरुण शर्मा के नेतृत्व अधीन पूरी तनदेही से बाढ़ में लोगों की हर तरह के साथ मदद की।
उन्होंने कहा कि अब उनका मुख्य निशाना नदियों में पड़ी दरारों को भरना, क्षतिग्रस्त संपर्क सडक़ों और अन्य बुनियादी ढांचो की मुरम्मत और प्रभावित लोगों की मदद करने सहित लोगों का बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाव करना है। इस मौके ज़िला योजना समिति के चेयरमैन जस्सी सोहियें वाला, ए. डी. सीज जगजीत सिंह और अनुप्रिता जौहल, सहायक कमिशनर ( यू. टी.) डा अकशिता गुप्ता, और अन्य आधिकारियों सहित बड़ी संख्या पहुंची समाज सेवीं संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।