5 Dariya News

हैड्मास्टर्ज एसोसिएशन द्वारा बाढ़ पीडितों की मदद के लिए पाँच लाख की राशि मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए भेंट

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा हैड्मास्टर्ज एसोसिएशन के प्रयासों की प्रशंसा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 26-Jul-2023

पंजाब में बेमौसमी बरसात से आई बाढ़ कारण राज्य निवासियों के नुक्सान को देखते हुए हैड्मास्टर्ज एसोसिएशन पंजाब द्वारा पूरे कॉडर के सहयोग से राज्य प्रधान कुलविन्दर कटारिया के नेतृत्व में पाँच लाख का चैक राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को 'मुख्य मंत्री पंजाब राहत फंड' में भेंट किया गया। 

इस प्रयास के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा हैड्मास्टर्ज एसोसिएशन पंजाब के नेक प्रयासों की खूब प्रशंसा की। इस मौके हलका भदौड़ से एम.एल.ए. स. लाभ सिंह उग्गोके, हैड्मास्टर्ज एसोसिएशन पंजाब के जनरल सचिव जसविन्दर सिंह भुल्लर, गुरदास सिंह सेखों, अमरजीत सिंह, जगजीत सिंह, हैडमास्टर मनिन्दर सिंह जि़ला प्रधान बठिंडा, हैडमास्टर हरमेश कटारिया बठिंडा, स्टेट समिति मैंबर हैडमास्टर नवदीप सिंह बटाला उपस्थित थे।