5 Dariya News

ट्राइडेंट स्टालियंस का दूसरा मैच बारिश में धुला, दो अंक मिले

रॉयल फैंटम्स ने 164/10 रन बनाए, मैच से पहले प्लेयर्स ने रखा दो मिनट का मौन

5 Dariya News

मोहाली 25-Jul-2023

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे ट्राइडेंट स्टालियंस का दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया। रॉयल फैंटम्स के खिलाफ टीम को 2 अंक साझा करने पड़े। मैच से पहले ट्राइडेंट स्टालियंस ने पद्मश्री राजिंदर गुप्ता और वरिंदर गुप्ता की माता जी के देहांत हो जाने पर दो मिनट का मौन रखा। 

कप के 9वें लीग मैच में रॉयल फैंटम्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम को ट्राइडेंट के गेंदबाजों ने हावी होने का मौका नहीं दिया। 

वे धीमी गति के साथ बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन रिद्म और हरजस ने खेल को बदला। रिद्म ने 39 रन बनाए और हरजस सिंह ने 57 रन बनाकर स्कोर काे 20 ओवर में 164/10 रन तक पहुंचाया। 

ट्राइडेंट के लिए कप्तान नेहल वढेरा ने सबसे ज्यादा तीन बल्लेबाजों को शिकार बनाया। गौरव चौधरी और मानव विशिष्ट ने 2-2 विकेट हासिल किए। 

साहिल खान ने एक सफलता हासिल की। ट्राइडेंट स्टालियंस को 165 रन का लक्ष्य मिला और तभी बारिश के चलते मैच की दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी। 

करीब 10 बजे तक भी तेज बारिश होती रही और अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया। दोनों ही टीमों को 2-2 अंक दिए गए। ट्राइडेंट स्टालियंस के पास अब 9 मैचों में 20 अंक हो गए हैं और रॉयल फैंटम्स के पास 9 मैचों में सिर्फ 10 ही अंक है।