विजीलैंस ने 20, 000 रुपए रिश्वत लेते पटवारी को किया काबू
5 Dariya News
बरनाला 25-Jul-2023
राज्य में भ्रष्टाचार ख़िलाफ़ शुरु किए अभियान के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज हंडिआया में तैनात पटवारी जतिन्दर सिंह को जसविन्दर सिंह निवासी गर्चा रोड, बरनाला से 20, 000 रुपए रिश्वत लेते काबू किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए वक्ता ने बताया कि जसविन्दर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी तरफ से हाल ही में ख़रीदी ज़मीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले उक्त पटवारी ने 20, 000 रुपए रिश्वत माँगी थी।
वक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगा कर उक्त पटवारी को सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 20, 000 रुपए रिश्वत लेते काबू कर लिया है। इस सम्बन्धित पटवारी जतिन्दर सिंह ख़िलाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो, पटियाला रेंज में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।