राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों की स्थायी समिति के सदस्यों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की
5 Dariya News
श्रीनगर 22-Jul-2023
राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों की स्थायी समिति के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।बैठक में स्थायी समिति के सदस्यों में अध्यक्ष गोवा पीएससी जोस मनुअल नोरोन्हा, अध्यक्ष गुजरात पीएससी नलिन बी. उपाध्याय, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पीएससी संजय श्रीनेत, अध्यक्ष, हरियाणा पीएससी आलोक वर्मा, अध्यक्ष नागालैंड पीएससी डब्ल्यू. होन्जे कोन्याक, अध्यक्ष असम पीएससी भारत भूषण देव चैधरी के अलावा जम्मू-कश्मीर पीएससी के अध्यक्ष सतीश चंद्र उपस्थित थे।