5 Dariya News

वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा चौहाल इको टूरिज़्म प्राजैकट का डिजिटल उद्घाटन

सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Jul-2023

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब को इको टूरिज़्म के गढ़ के तौर पर विकसित करने हेतु पूरी तरह वचनबद्ध है। इसी के हिस्से के तौर पर पंजाब के वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की तरफ से आज वन कंपलैक्स, सैक्टर 68, मोहाली से डिजिटल तौर पर ज़िला होशियारपुर में चौहाल इको टूरिज़्म प्रोजैकट (नेचर रटरीट चौहाल) का उद्घाटन किया गया। 

इस प्रोजैकट का मुख्य उद्देश्य लोगों को वन और वन्य जीव संबंधी अवगत करवाना और पंजाब में इको टूरिज़्म को बढ़ावा देना है। इस प्रोजैकट में लोगों के रहने के लिए हट्टस बनाऐ गए हैं, जिस पर तकरीबन 60 लाख रुपए का खर्चा आया है। 

यहाँ लोग अपने परिवार समेत रह सकते हैं। इस प्रोजैकट की ख़ासियत है कि यह प्रोजैकट लोकल कम्यूनटी द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके लाभ का 50 प्रतिशत हिस्सा गाँव के विकास के लिए ख़र्च किया जायेगा।

जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस प्रोजैकट में सैलानियों के लिए खाने पीने के लिए कैंटीन का प्रबंध भी है और सैलानियों के घूमने के लिए जीप सफारी, नेचर ट्रेल की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे सैलानी कुदरत का नज़ारा और वन्य जीव जैसे कि मोर, सांबर, हिरण, चिड़ियां, तेंदुआ आदि को देख सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह पंजाब का इस तरह का तीसरा प्रोजैकट है। इसके इलावा पहले पठानकोट जिले में मिनी गोआ, होशियारपुर में थाना डैम पर जंगल लोज़िज भी वन विभाग की तरफ से बनाऐ गए हैं, जिनको सैलानियों की तरफ से काफ़ी पसंद किया जा रहा है। 

इस नये प्रेजैकट के साथ लोगों को रोज़गार मिलेगा और स्थानीय लोगों की आमदन में विस्तार होगा। इसके इलावा जल्द ही चौहाल से तक्खनी वाइल्ड लाईफ़ सेंचुरी में जंगल सफारी शुरू की जायेगी।

इस मौके पर प्रमुख मुख्य वनपाल आर. के. मिश्रा, वन मंडल अफ़सर होशियारपुर नलिन यादव और वनपाल नॉर्थ सर्कल होशियारपुर डा. संजीव कुमार तिवारी भी मौजूद थे।