5 Dariya News

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को जिला जींद के हलका सफीदों के गांव कालवां से शुरू हुई

लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा

5 Dariya News

जींद 19-Jul-2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 139वें दिन जिला जींद के हलका सफीदों के गांव कालवां से शुरू हुई और पिल्लूखेड़ा मंडी, जामनी, रजाना खुर्द, बुढ़ाखेड़ा, जयपुर, छाप्पूर होते हुए मुआना पहुंची। सभी गांवों में ग्रामीणों ने हजारों की तादाद में जनसभा में पहुंचे और गांव के युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने अभय का पुष्प वर्षा कर और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोडक़र इनेलो पार्टी में अपनी आस्था जताई।

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला जब बुढ़ाखेड़ा गांव पहुंचे तो उन्होंने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा। उन्होंने जनसभा में पहुंची महिलाओं से कहा कि प्रधानमंत्री ने तुम्हारे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। 

महिलाओं के वोट लेने के लिए हर गृहणी को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया लेकिन आज उन्हीं महिलाओं को हर महीने 1200 रूपए का गैस सिलेंडर लेना पड़ता है। अब महिलाओं के पास भाजपा सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों का बदला लेने का मौका आ गया है। अगर महिलाएं यह निर्णय ले लें कि भाजपा-जेजेपी सरकार को बदलना है और चौटाला साहब का राज लाना है तो सौ फीसदी परिवर्तन आ जाएगा। 

महिलाएं जब इनेलो की सरकार बनाने का फैसला ले लेंगी तो घर में किसी की हिम्मत नहीं कि उनसे अलग होकर घर का सदस्य कहीं और वोट दे दे। उन्होंने महिलाओं से कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर हर महीने एक गैस सिलेंडर सरकार की तरफ से मुफ्त देंगे और साथ ही हर महीने 11 सौ रूपए रसोई खर्च के लिए महिलाओं के खाते में डलवाएंगे।

उन्होंने कहा कि गांवों में महिलाओं को सत्संग करने के लिए जगह की बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। चौ. देवी लाल ने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए हर गांव में चौपाल बनवाई थी, हम इनेलो की सरकार बनने पर हर गांव में एयर कंडीशनर सत्संग भवन बनवाएंगे जहां महिलाएं इक_ा होकर सत्संग कर सकेंगी। इन सभी घोषणाओं को सुनकर महिलाओं ने अभय को आशीर्वाद दिया।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने ‘परिवर्तन’ करने का मंत्र दिया और कहा कि जब भी कोई भाजपा और कांग्रेस का आदमी आपको मिले तो उसे तीन बार कहो ‘परिवर्तन करो’। जब हररोज उनको परिवर्तन करो, कहोगे तो वो भी अपने घर पर जाकर कहेंगे ‘परिवर्तन करो’ जिससे निश्चित रूप से ‘परिवर्तन’ होगा।