5 Dariya News

ट्राइडेंट स्टालियंस को जीत दिलाने के लिए तैयार नेहल वढेरा

ट्राइडेंट स्टालियंस का 5वां लीग मैच है हैम्पटन फाल्कन्स के साथ वीरवार दोपहर दो बजे से

5 Dariya News

मोहाली 19-Jul-2023

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टालियंस की टीम एक बार फिर से वापसी करने को तैयार है। टीम के उप-कप्तान नेहल वढेरा हर हाल में वीरवार दोपहर 2 बजे से होने वाला मैच जीतकर अपनी व टीम की पोजिशन मजबूत करना चाहते हैं। 

सभी प्लेयर्स ने इसकी तैयारी कर ली है। 5वें लीग मैच में टीम का सामना हैम्पटन फाल्कन्स के साथ होगा। 

दोपहर 2 बजे से होने वाले मैच में गुरकीरत मान अपनी टीम को जीत के 4 अंक हर हाल में दिलाना चाहेंगे। अंक तालिका में दोनों टीमें एक साथ हैं और दोनों का ही प्रदर्शन एक जैसा है। 

अभी तक खेले 4 लीग मैच में से 3 मैच दोनों टीमें गंवा चुकी है, जबकि 1 मंे उन्हें जीत मिली। ट्राइडेंट स्टालियंस के उप-कप्तान नेहल वढेरा आने वाले मैच के लिए बेहद उत्साहित हैं। 

आईपीएल स्टार ने कहा कि टूर्नामेंट का सभी प्लेयर्स इंतजार कर रहे थे और अब ये हो रहा है तो सभी के लिए बड़ा मौका है। इसका नाम शेर-ए-पंजाब है, ये नाम सुनते ही सभी में जोश भर जाता है। 

हम लकी है कि हम ट्राइडेंट की टीम में शामिल है। हमने अपनी तैयारी कर ली है और अब वीरवार को अगला मैच है। हमें हर हाल में ये मैच जीतना है और अपनी पोजिशन स्ट्रॉन्ग करनी है।