5 Dariya News

भगवंत मान सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों को धान की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

धान की पनीरी लेने के लिए किसान प्रातःकाल 8 बजे से रात 9.30 बजे तक 77106-65725 पर कॉल कर सकते हैं : गुरमीत सिंह खुड्डियां

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Jul-2023

बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत देते हुये पंजाब के कृषि और किसान कल्याण विभाग की तरफ से राज्य में जिन किसानों की फ़सल का बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है, उनको धान की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आज यहाँ पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि ऐसे किसान प्रातः काल 8 बजे से रात 9.30 बजे तक “77106- 65725“ पर कॉल करके धान की पनीरी लेने के लिए माँग दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की वचनबद्धता अनुसार पंजाब सरकार इस कुदरती आपदा से प्रभावित किसानों की मदद के लिए पूरी ताकत लगा रही है। कृषि मंत्री कल (बुधवार) संगरूर जिले में 22 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में पनीरी बीजने की शुरुआत करेंगे और विभाग की तरफ से किसानों को धान की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाने के लिए 3500 क्विंटल से अधिक धान की पनीरी की बीजाई की जा रही है।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि किसानों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही धान की पनीरी की माँग को पूरा करने के लिए यत्नशील है। 

राज्य सरकार बाढ़ के कारण खराब हुये धान की फ़सल वाले क्षेत्रों में धान की फिर बुजाई के लिए पनीरी मुफ़्त मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। कृषि मंत्री ने धान की पनीरी मुफ़्त मुहैया करवा के प्रभावित किसानों की मदद करने वाले किसानों के प्रयास की सराहना भी की। 

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में एक दूसरे की सहायता करने की ज़रूरत है।