पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों को लाभ देने के लिए नियमों एवं शर्तों को बनाऐगी और सरल : अनमोल गगन मान
निर्माण श्रमिक अपनी रजिस्ट्रेशन करवाते ही ले सकेंगे सरकारी स्कीमों का लाभ
5 Dariya News
चंडीगढ़ 14-Jul-2023
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और उनको लाभ देने के लिए नियमों एवं शर्तों को और सरल बनाऐगी जिससे निर्माण श्रमिकों को सरकारी सहूलतों का लाभ लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए हुये श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन और आतिथ्य मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को अधिकतम लाभ देने के मंतव्य से पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्करज़ वैलफेयर बोर्ड की भलाई स्कीमों के नियमों एवं शर्तों को सरल बनाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अब निर्माण श्रमिक अपनी रजिस्ट्रेशन करवाते ही बोर्ड की भलाई स्कीमों का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए एक मोबायल एप ‘पंजाब किरती सहायक’ उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि इस मोबायल एप पर निर्माण श्रमिकों अपने मोबायल से ख़ुद ही सरकार की भलाई स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं जिससे उसे अपनी दिहाड़ी का नुकसान करके सुविधा केंद्र में जाने की भी ज़रूरत नहीं है। मंत्री ने राज्य के निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे सरकारी स्कीमों का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक अपनी रजिस्ट्रेशन करवाएं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्माण श्रमिकों की भलाई के लिए लगातार यत्नशील है।