5 Dariya News

70 वर्षों से शासन करने वाली पार्टियों के नेता मगरमच्छ के आंसू बहाकर प्राकृतिक आपदा पर राजनीति न करें: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

पूछा, आज बीबी जयइन्दर कौर कहां हैं, गांव तो अभी भी पानी से भरे पड़े हैं

5 Dariya News

पटियाला ,समाना 14-Jul-2023

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पंजाब पर 70 वर्षों से शासन करती रही पार्टियों के नेताओं को नसीहत दी कि वह प्राकृतिक आपदा पर राजनीति न करें। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने घग्गर की चपेट में आये गांवों की कभी सुध नहीं ली, जिससे भारी बारिश के कारण घग्गर के पानी ने इन गांवों का अधिक नुकसान पहुंचाया है परन्तु इन गांवों के लोग किसी भी तरह न घबराएं क्योंकि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने बाढ़ से प्रभावित लोगों का हाथ थामा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समाना क्षेत्र के इस निचले इलाके को बाढ़ की मार से बचाने के लिए अग्रिम प्रबंधों के अंतर्गत बाढ़ का पानी निकालने के लिए 40 लाख रुपए से अधिक राशि ख़र्च की है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार है कि स. भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट एवं विधायक लोगों के बीच शामिल हैं और लोगों की सहायता करने के लिए हर प्रयास कर रहें हैं।

भाजपा नेता बीबी जयइन्दर कौर की आलोचना करते हुए स. जौड़ामाजरा ने पूछा कि आज बीबी जयइन्दर कौर कहां हैं, उनको आज भी लोगों की सुध लेनी चाहिए थी। अभी तो गांवों में से पानी उतरा नहीं और लोगों को भी मदद की ज़रूरत है। 

उन्होंने कहा कि वास्तव में बीबी जयइन्दर कौर सिर्फ़ राजनीति करने आई थी जबकि आज मुश्किल घड़ी में लोगों का साथ देने की जरूरत है नाकि राजनीति चमकाने की। उन्होंने कहा कि राजनैतिक नेताओं को इस प्राकृतिक आपदा पर मगरमच्छ के आंसू नहीं बहाने चाहिए, बल्कि कुछ करके दिखाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने पिछली सरकारों के मुख्यमंत्रियों की तरह हैलीकापटरों में नहीं बल्कि ख़ुद पानी में उतर कर लोगों की मुश्किलें हल की हैं। कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज ख़ुद बाढ़ प्रभावित गांवों धरमेढ़ी, घयुरा, धनौरी, सस्सा, सस्सी, सस्सा थेह, हरीपुर आदि के निवासियों तक पीने वाला पानी, राशन, घरेलू प्रयोग की अन्य वस्तुएं, दवाएं, पशुओं के लिए चारा आदि पहुंचाने के लिए नेतृत्व किया। 

ज़िक्रयोग्य है कि कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा और उनकी पूरी टीम सोमवार से ही बाढ़ प्रभावित गांवों में लगातार संपर्क साधते हुए लोगों की सुध ले रहे हैं ताकि लोगों की जानें बचाई जा सकें। लोक संपर्क मंत्री स. जौड़ामाजरा ने लोगों को भरोसा दिया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के आदेशों अनुसार राज्य सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने के लिए निरंतर कार्यशील है। 

उन्होंने कहा कि समाना क्षेत्र के लोग सब डिविजऩ समाना के कंट्रोल रूम के टैलिफ़ोन नंबर 01764-221190 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर हरमिन्दर सिंह मिंटू, एडवोकेट गुलजार सिंह विर्क, गुरदेव सिंह टिवाना, बलकार सिंह गज्जूमाजरा, सुरजीत सिंह फ़ौजी, अमरदीप सिंह सोनू थिंद सहित अन्य उपस्थित थे।

मोगा के गांवों सहित विभिन्न स्थानों से राशन लेकर पहुंचे लोगों की प्रशंसा की

आज मोगा समेत विभिन्न स्थानों से लोगों की मदद के लिए राशन और ज़रूरी वस्तुओं की ट्रालियां भरकर पहुंचे लोगों को स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा मिले। उन्होंने दानी सज्जनों की सराहना करते हुये अन्य लोगों को भी अपील की कि वे इस मुश्किल घड़ी में लोगों की अधिक से अधिक मदद करें।

बाढ़ की चपेट में आए सस्सा गुज्जरों के निवासी के संस्कार में हुए शामिल

कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा बाढ़ की लपेट में आए गांव सस्सा गुज्जरां के भगवान दास के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। भगवान दास (30) बाढ़ के पानी में बह गया था जिसकी मृतक देह आज बरामद हुई है। कैबिनेट मंत्री ने परिवार के साथ गहरी हमदर्दी प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।