5 Dariya News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

5 Dariya News

मंडी 14-Jul-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिला की ग्राम पंचायत घिड़ी के कुशला में हुई वाहन दुर्घटना में पांच लोगों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस वाहन दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परम पिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है

डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वद्यालय के कर्मचारी संघ ने आज ओकओवर शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 26 लाख एक रुपये का चेक भेंट किया।