5 Dariya News

स्वास्थ्य सचिव ने जेकेएमएससीएल की 10वीं बीओडी बैठक की अध्यक्षता की

5 Dariya News

श्रीनगर 12-Jul-2023

सचिव स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा भूपिंदर कुमार ने श्रीनगर में जम्मू और कश्मीर मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में प्रबंध निदेशक जेकेएमएससीएल, प्रिंसिपल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, डोडा, कठुआ, राजौरी, हंदवाड़ा, उधमपुर, प्रिंसिपल गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज श्रीनगर, जम्मू, निदेशक स्वास्थ्य सेवा कश्मीर, जम्मू, निदेशक आयुष, निदेशक वित्त, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, निदेशक परिवार कल्याण, नियंत्रक औषधि एवं खाद्य नियंत्रक संगठन, अतिरिक्त सचिव योजना सहित जेकेएमएससीएल के अन्य अधिकारी भी षामिल हुए।

प्रारंभ में 9वीं बोर्ड बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया गया। जेकेएमएससीएल की पिछली वित्त समिति की बैठक में दर्ज निर्णयों की पुष्टि की गई। बैठक के दौरान निदेशक मंडल ने निगम के कामकाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और इसकी लाभप्रदता में सुधार के उपाय सुझाए।इसके अलावा अन्य कई मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। 

प्रबंध निदेशक, जेकेएमएससीएल को विभाग के प्रमुख द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों की तर्ज पर कार्यों को निष्पादित करने हेतु प्रशासनिक अनुमोदन प्रदान करने की शक्तियां सौंपी गईं।इसके अलावा, बोर्ड को पिछले एक साल में जेकेएमएससीएल द्वारा की गई विभिन्न प्रकार की खरीद से अवगत करवाया गया, जिसमें प्रतिष्ठित राज्य कैंसर संस्थान जम्मू के लिए खरीद, जीएमसी जम्मू और श्रीनगर के लिए जैव चिकित्सा उपकरण रखरखाव की सेवाओं को किराए पर लेना आदि शामिल थे।