पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पटियाला के प्रेम बाग पैलेस स्थित राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों को लंगर परोसा
विधायक अजीत पाल सिंह कोहली भी रहे मौजूद
5 Dariya News
पटियाला 11-Jul-2023
स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि पटियाला ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन अथक प्रयास कर रहा है। इसके अलावा सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक भी इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने-अपने क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की सक्रिय रूप से मदद कर रहे हैं। इस दौरान स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं भी वितरित कीं।