5 Dariya News

डीडीसी श्रीनगर के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों ने उपराज्यपाल से भेंट की

5 Dariya News

श्रीनगर 10-Jul-2023

जिला विकास परिषद श्रीनगर के अध्यक्ष आफताब मलिक, पूर्व मंत्री सुखनंदन चैधरी और सार्वजनिक प्रतिनिधिमंडलों ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।मोहम्मद अशरफ आजाद के नेतृत्व में सोइबुघ बडगाम के पीआरआई सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट कर उन्हें अपने क्षेत्र की विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।

बाद में, युवा विकास मंच चदूरा के प्रतिनिधिमंडल और उपाध्यक्ष भाजपा पुलवामा सुश्री माही इरफान ने भी उपराज्यपाल से भेंट की और अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के मुद्दों को सामने रखा।बातचीत के दौरान, उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को उनके द्वारा रखे गए वास्तविक मुद्दों और मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।