सिविल सर्जन डॉक्टर सतीश कुमार गोयल ने किया सिविल हस्पताल फाजिल्का का दौरा
5 Dariya News
फाजिल्का 07-Jul-2023
सरकार की तरफ से लोगो की भलाई के लिए सेहत विभाग में बहुत स्कीम चल रही है और स्कीम का लाभ जमीनी स्तर पर लोगो को मिल रहा है इसके लिए सेहत विभाग के उच्च अधिकारी समय समय पर इसकी मॉनिटरिंग करते रहे है । इस सिलसिले में गत दिवस सिविल सर्जन डॉक्टर सतीश कुमार गोयल ने सिविल हस्पताल फाजिल्का का दौरा किया लोगो से बातचीत की।
इस दौरान उनके साथ जिला महामारी अफसर डॉक्टर सुनीता, सीनियर मेडिकल अफसर साथ थे। इस उन्होंने मौके पर इमरजेंसी ,वार्ड, फार्मेसी, ड्रग स्टोर, और ओ पी डी का दौरा कर लोगो से बात की ओर कुछ मुश्किलों का मौके पर ही हल किया गया और बाकी के बारे में जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगो को बढ़िया सहुलते प्रदान करने के लिए उनकी रूटीन विजिट है ताकि स्टाफ की भी मुश्किलों का भी हल किया जा सके इसके इलावा लोगो को भी सरकार द्वारा दी जा रही सेहत सहुलते आसानी से मिल सके इसके लिए उनकी तरफ से भी कोशिशें की जा रही है ।
उन्होंने कहा की छोटे सेंटरो और पी एच सी और सी एच सी की तरफ से रेफर होकर मरीज जिला हस्पताल ही आता है और यही पर उसको सभी सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है की दवाइया और बाकी चीज़ों का स्टॉक पूरा हो और टेस्ट आदि का सामान भी स्टाफ को उपलब्ध हो।
इसके इलावा मरीजों से नरमी से पेश आने की अपील करते हुए सारे स्टाफ को हिदायत की है हस्पताल में मरीज पहले ही बहुत परेशान होता है उसके लिए विभाग का हर कर्मचारी हौसला अफजाई करे ताकि मरीज जल्दी ठीक होकर अपने घर वापिस जाए और विभाग की अच्छी छवि लेकर जाए ताकि लोगो को भी सरकार द्वारा मिल रही सेहत सहुलतो के बारे में मोटीवेट करे।
इसके इलावा दवाइयों के बारे में बताते हुए कहा की ड्रग स्टोर में दवाइयों की कोई कमी नहीं है बाकी कुछ चीज़ों की कमी पर लोकल लेवल पर खरीद के लिए सीनियर मेडिकल अफसर को निर्देश जारी कर दिया गया। इस दौरान सीनियर मेडिकल अफसर डॉक्टर सरबरिंदर सिंह डॉक्टर मोनिका शर्मा, मास मीडिया विंग से हरमीत सिंह , दिवेश कुमार , सुखदेव सिंह अतिंदर सिंह इंजीनियर पारस कटारिया, आदि मौजूद थे।