उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय लेखा परीक्षा समिति की उप समिति के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की
5 Dariya News
श्रीनगर 05-Jul-2023
उत्तर प्रदेश विधानसभा की स्थानीय लेखा परीक्षा समिति की उप समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा से भेंट की। अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में उप समिति के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने हाल ही में श्रीनगर में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन की सराहना की। इससे पहले, कयाकिंग की खेल प्रशिक्षक सुश्री सईमा फारूक ने भी उपराज्यपाल से भेंट की और जम्मू-कश्मीर में जल खेलों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। उपराज्यपाल ने उन्हें यूटी प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।