5 Dariya News

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शांति नगर में 9.50 लाख की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत

कहा, शहरों व गांवों में करवाए जा रहे हैं बेमिसाल विकास कार्य

5 Dariya News

होशियारपुर 05-Jul-2023

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने शांति नगर बजवाड़ा में 9.50 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण व गंदे पानी के निकास के लिए पाइप लाइन डलवाने के कार्य की शुरुआत करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने होशियारपुर शहर के अंदर लोगों की सुविधा के मद्देनजर बेमिसाल विकास कार्य करवाए हैं, जिससे शहर के साथ-साथ गांवों के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती मिली है। 

इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सडक़ बनने व पाइप लाइन पडऩे से इलाके व आस-पास के क्षेत्रों के निवासियों को आने-जाने के लिए बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से होशियारपुर के लगभग हर क्षेत्र में जरुरी विकास कार्य करवा कर लोगों के लिए हर सुविधा यकीनी बनाई है। 

उन्होंने बताया कि हर वार्ड व गांव के अंदर नई गलियां, सडक़ें, पीने वाले पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल आदि लगाने के अलावा सीवरेज सिस्टम की मुकम्मल कायाकल्प की गई है। इस मौके पर जसविंदर कौर, संदीप चेची, सचिन, एडवोकेट अमरजोत सैनी, वरिंदर वैद के अलावा गांव की पंचायत भी मौजूद थी।