5 Dariya News

कृषि विभाग गांवों व खेतों तक पहुंचकर किसानों का मार्गदर्शन करे : गुरमीत सिंह खुडियां

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां द्वारा बल्लुआना हलके के नरमे के खेतों का निरीक्षण

5 Dariya News

बल्लुआना (फाजिल्का) 02-Jul-2023

पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुडियां ने विभाग सरे स्टाफ  को गुलाबी सुंडी के प्रसार को रोकने के लिए अगले कुछ हफ्तों में खेतों तक पहुंचने और किसानों से सीधे संवाद करने का निर्देश दिया है। कृषि विभाग की सिफारिशों के अनुसार, गुलाबी सुंडी  के संभावित खतरे से बचा जा सकता है।

वे  आज बल्लुआना हलके में नरमे की फसल का निरीक्षण करने पहुंचे और इस मौके पर बल्लुआना हलके के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस दौरे के दौरान उन्होंने विभाग के कर्मचारियों के साथ बैठक की व  खेतों में जाकर किसानों की फसलों का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड़ियां ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए किसान सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, इसलिए विभाग को गांवों और खेतों में पखूनच कर सुंडी के खतरे से निपटने के लिए पूर्ण उपाय करने चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने किसानों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि यदि कोई घटिया दवा व खाद बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

इसलिए उन्होंने विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि गुणवत्तापूर्ण उर्वरक और दवाएं बेची जाएं और कोई भी किसानों को ऐसी दवाएं न बेचे जो विश्वविद्यालय द्वारा अनुशंसित न हों।  इस अवसर पर खुडियां ने किसानों से यह भी अपील की कि वे नरमा की फसल की देखभाल के लिए कृषि विभाग और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की सिफारिश के अनुसार दवाओं और उर्वरकों का उपयोग करें। 

उन्होंने किसानों को सहायक व्यवसाय करने के लिए आमंत्रित किया और कहा कि सरकार इसके लिए किसानों को पूरी मदद देगी। उन्होंने यह भी कहा कि अब पिछली सरकारों की तरह किसानों को मिलने वाले हर अनुदान का समुचित और पूरा उपयोग किया जाएगा और कोई भी अनुदान लैप्स नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने फाजिल्का जिले के किसानों को नरमे  की बिजाई और धान की सीधी बिजाई में अग्रणी रहने पर बधाई दी और कहा कि नरमा  के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी दी गई है और इसके लिए 9 करोड़ रुपये  फाजिल्का जिले के किसानों को विभाग ने उनके बैंक खातों में जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी तरह धान की सीधी बिजाई करने वाले फाजिल्का के किसानों को भी 6 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

उन्होंने किसानों से पराली प्रबंधन के लिए मशीनें खरीदने के लिए सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया और कहा कि पराली जलाने की प्रथा बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा के सरकार ने इसके किये 350 करोड़ रुपए रखें है.इससे पहले यहां पहुंचने पर हलका विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। 

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के किसानों की मांगें भी उनके सामने रखीं। इस बीच उन्होंने जोधपुर, अबोहर और डंगर खेड़ा का दौरा किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कृषि विभाग के निदेशक श्री गुरविन्द्र सिंह, एसडीएम श्री निकास खिंचड आईएएस, मुख्य कृषि अधिकारी श्री जंगीर सिंह गिल, एपीपीओ श्री सुन्दर लाल, श्री धर्मवीर गोदारा आदि उपस्थित थे।