5 Dariya News

श्री अमरनाथ जी यात्रा-2023 : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाई

5 Dariya News

जम्मू 30-Jun-2023

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्री निवास, भगवती नगर से श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 3488 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सुबह-सुबह 164 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ।

उपराज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से पूर्ण यात्रा की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी की प्रार्थना की। 

उपराज्यपाल ने कहा “पवित्र तीर्थयात्रा परम आनंद है। यह विनम्रता, करुणा और जागरूकता का मार्ग है। शिव सूत्र कहता है, क्षमो भैरवः, आध्यात्मिक प्रयास ही भैरव है, जो परमात्मा का अनुभव करने के लिए पहला कदम है।

यह आंतरिक परिवर्तन की यात्रा है’’। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यूटी प्रशासन ने श्री अमरनाथ जी के भक्तों की सुरक्षित और परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा हेतु विस्तृत व्यवस्था की है। इस अवसर पर प्रख्यात आध्यात्मिक नेता, पीआरआई और यूएलबी के सदस्य, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस, सुरक्षा बल और एसएएसबी अधिकारी, प्रमुख नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।