5 Dariya News

सिंहदेव के उप मुख्यमंत्री बनने से भाजपा की उम्मीदें टूटी : भूपेश बघेल

5 Dariya News

रायपुर 30-Jun-2023

कांग्रेस हाईकमान द्वारा छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने के फैसले ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। भाजपा की ओर से आए बयानों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। बघेल ने कहा है कि भाजपा निराश, हताश है, क्योंकि उसकी उम्मीद टूट गई है।