5 Dariya News

मणिपुर में ताजा हिंसा में एक महिला की मौत, कई घायल

5 Dariya News

इंफाल 29-Jun-2023

मणिपुर में हिंसा की एक ताजा घटना में कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में एक महिला की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इम्फाल में एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकवादियों ने कांगपोकपी जिले के कई गांवों पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलीबारी की और लोगों पर हमला किया।

उग्रवादियों की गोलीबारी में लीमाखोंग गांव में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। मणिपुर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल के जवान गांवों में पहुंच गए हैं और उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है।