5 Dariya News

अभय सिंह चौटाला हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ फतेहाबाद पहुंचे

जिस भी गांव-गली में यात्रा जा रही है, लोग अभय सिंह चौटाला के स्वागत में उमड़ रहे हैं, कोई पुष्प वर्षा कर रहा है, तो कोई पुष्प मालाओं से लाद रहा है, कोई गले लगा रहा है, तो कोई आशीर्वाद दे रहा है

5 Dariya News

फतेहाबाद 28-Jun-2023

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा का फतेहाबाद जिले में जोरदार स्वागत हो रहा है। जिस भी गांव-गली में यात्रा जा रही है, लोग अभय सिंह चौटाला के स्वागत में उमड़ रहे हैं। 

कोई पुष्प वर्षा कर रहा है, तो कोई पुष्प मालाओं से लाद रहा है। कोई गले लगा रहा है, तो कोई आशीर्वाद दे रहा है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ बुधवार को फतेहाबाद जिला के हलका रतिया के फूल्लां, तामसपुरा, हडौली, हुक्मावाली, कलोठा, अलीका व पिलछीयां पहुंचे। भारी संख्या में

ग्रामीणों ने अभय चौटाला का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों के इस अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए और उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग अपना साथ और समर्थन दे रहे हैं,  उससे साफ जाहिर है कि लोग देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इनेलो का संगठन बेहद मजबूत है और यात्रा को मिल रहे जनसमर्थन से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। इनेलो नेता ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना। 

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार और अब भाजपा गठबंधन की सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी समस्याओं को और बढ़ाया है। न तो उनकी कांग्रेस में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है। 

हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने एक सुर में अभय को एक सच्चा नेता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया और सभी ने हाथ खड़े कर पूर्ण रूप से समर्थन देने का वायदा किया। अभय चौटाला ने लोगों को संबोधित करते हुए मौजूदा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला। 

उन्होंनेे कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार सिर्फ स्वार्थी लोगों का ठगबंधन है। आज गांव हो या शहर लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। 

प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। चारों तरफ अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। 

इनेलो महासचिव ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है।

व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।