5 Dariya News

अन्न जल सेवा ट्रस्ट की तरफ से सुखविंदर बिंद्रा के हाथों टी बी के मरीजों को किया राशन वितरण

5 Dariya News

लुधियाना 22-Jun-2023

शहर की समाज सेवी संस्था जो पिछले लंबे समय से शहर के सिविल अस्पताल में असहाय मरीजों को खाना मुहैया करवा है, संस्था की तरफ से टीबी के तकरीबन 80  मरीजों को बीजेपी के सीनियर नेता सुखविंदर बिंद्रा (पूर्व चेयरमैन, युवा व खेल विभाग पंजाब सरकार) के हाथों राशन वितरण किया गया। इस मौके पर सुखविंदर सिंह बिंद्रा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। 

बिंद्रा ने कहा कि "समाज मे हर कोई अच्छा हो सकता है, क्योंकि हर कोई सेवा कर सकता है।" मैं अन जल सेवा ट्रस्ट द्वारा दी जा रही सेवा का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाकर उनकी सेवा करना जारी रखा है। इस अद्भुत सेवा को जारी रखने के लिए उन्हें और अधिक शक्ति प्रदान करने के लिए मैं बहुत शुभकामनाएं देता हूँ।

ट्रस्ट की चेयरपर्सन उषा सरोए ने कहा की अन्न जल सेवा ट्रस्ट हमेशा गरीबों, बेसहारा लोगो के लिए कदम उठाता रहता है। इस दौरान पहुंचे हुए गणमान्यों ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की।इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती उषा सरोए, डा हरिंदर सिंह सूद, सनी बेदी, ऋषि सरोय, राजीव सरोए, डा शबनम बांसल, डा आशीष चावला, पंडित विजय शर्मा, फार्मासिस्ट नीलम, रामजी दास सरोए, शेंकी गर्ग आदि शामिल हुए।