5 Dariya News

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 102वें दिन हलका रानियां में पहुंची

झूठ और लूट की सरकार से छुटकारा पाने के लिए परिवर्तन जरूरी: अभय सिंह चौटाला

5 Dariya News

रानियां (सिरसा) 12-Jun-2023

इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में यह यात्रा अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाद रानियां विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। अहम बात जब ये यात्रा रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव बणी में पहुंची तो लोगों की भारी भीड़ ने बिना गर्मी की परवाह किए बगैर पूरे जोश के साथ जोरदार स्वागत किया। रानियां विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग इस अभूतपूर्व स्वागत के गवाह बने और लोगों ने आतिशबाजी भी की।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारी लड़ाई विधायक तक सीमित न होकर मुख्यमंत्री की लड़ाई है। आज प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है। प्रदेश में सबसे अधिक बेरोजगारी दर है और लाखों युवा बेरोजगार हैं। केंद्र सरकार ने नए-नए कानून थोपकर बाजार को चौपट कर दिया है। आज व्यापारी वर्ग मंदे की मार झेल रहा है। पूरे प्रदेश में सडक़ों की स्थिति खस्ताहाल हो गई है। किसान की आमदानी दोगुणी करने की बजाय इस सरकार ने किसान की कमर तोडऩे का काम किया है।

खास बात यह है कि अभय सिंह चौटाला इस दौरान न केवल लोगों की समस्याओं को सुनते हैं बल्कि समाधान भी करते हैं। ऐलनाबाद के गांव मौजू की ढाणी में यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने गांव में पीने के पानी की व्यवस्था संबंधी समस्या रखी। इस पर अभय सिंह चौटाला बोले आप इनेलो की सरकार बनवा दो गांव में जलघर बनवा देंगे। अभय चौटाला ने इस दौरान पब्लिक हैल्थ के एसई को तत्काल फोन मिलाया और उन्हें मौजू की ढाणी में पीने के पानी संबंधी समस्या के बारे में जानकारी दी। 

साथ ही अभय सिंह ने कहा कि जब तक नहरी पानी की दिक्कत हल नहीं होती है, गांव में ट्यूबवैल लगवाया जाए। अभय का यह अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है। अभय चौटाला ने हजारों लोगों के बीच खड़े होकर पहले उनकी समस्याओं को सुना और इन समस्याओं के संदर्भ में कहा कि वे इनकी पूर्ति के लिए विधानसभा के पटल पर यह बात रखेंगे।

अभय सिंह ने कहा कि उन्होंने बीती 24 फरवरी को अपनी इस यात्रा की शुरूआत हरियाणा के एक छोर में स्थित मेवात विधानसभा के गांव सिंगार से शुरू की थी और अब तक उन्होंने 2150 किलोमीटर का सफर तय करते हुए आप तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के चलते उन्हें जहां लोगों के बीच रहने का अवसर मिला तो वहीं उनकी समस्याओं से भी रूबरू होने का मौका मिला। 

कड़वी सच्चाई ये है कि पहले 10 साल कांग्रेस और अब साढे आठ साल भाजपा के राज ने हरियाणा को हर लिहाज से उजाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनके द्वारा शुरू की गई पदयात्रा के अपने मायने हैं, क्योंकि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद प्रदेश में चल रही झूठों और लुटेरों की सरकारों से छुटकारा पाना है। उन्होंने कहा कि इस बार रानियां ने भूल की और उसका यहां के लोग खमियाजा भी भुगत रहे हैं। अपने संबोधन के दौरान अभय चौटाला ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां चौधरी देवीलाल ट्रस्ट की मार्फत एक कॉलेज बनाया जाएगा।