5 Dariya News

भाजपा ने 9 साल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया आयोजन

5 Dariya News

चंडीगढ़ 09-Jun-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल- सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की देखरेख में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में  संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर भाजपा  प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर , प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी कैलाश चंद जैन, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ,  महिला मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा व  के अलावा सभी मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार राणा , कृष्ण कुमार , दीदार सिंह,  सहित  सभी  मोर्चा प्रभारी , सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री जसमन प्रीत सिंह, गणेश झा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई तथा कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सही  मायने में बेमिसाल है और लोगों की सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण  को समर्पित है। इस काल मे  लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं  शुरू की गई है।

 उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जैसे कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, ग्रामीण आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया योजना आदि। इन कार्यक्रमों का लक्ष्य था समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सुविधाएं और समानता सुनिश्चित करना। इनके अलावा अनेको योजनाओं को शुरू किया गया जिनकी बदौलत आज देश तरक्की की राह पर है तथा दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने भी सरकार व भाजपा की उपलब्धियों के बारे बताया तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर घर तक ले जाने को कहा ताकि जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ ले चुके है वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर सके तथा जो पात्र है और  जिन्होंने अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है वे इन योजनाओं का लाभ ले सके।