5 Dariya News

चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा डायरैक्टर बाग़बानी के मुख्य दफ़्तर की औचक चैकिंग

जौड़ामाजरा द्वारा सरकारी कर्मचारियों को सार्वजनिक सेवाओं को समयबद्ध ढंग से प्रदान करने के लिए समय के पाबंद रहने की हिदायत

5 Dariya News

चंडीगढ़ 29-May-2023

 पंजाब के बाग़बानी और सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज सुबह 7.30 बजे डायरैक्टर बाग़बानी, पंजाब के मुख्य दफ़्तर की औचक चैकिंग की। इस औचक चैकिंग के दौरान 06 अधिकारी/ कर्मचारी ग़ैर-उपस्थित पाए गए। 

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों/ कर्मचारियों को दफ़्तर में समय के पाबंद रहने के लिए कहा।   भगवंत मान सरकार द्वारा दफ़्तरों के समय में बदलाव के फ़ैसले की सराहना करते हुए जौड़ामाजरा ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री का उद्देश्य राज्य में सरकारी दफ़्तरों के कामकाज को और अधिक सुचारू बनाना है। 

इससे आम लोग दिन के शुरुआती घंटों के दौरान ज़रूरी सरकारी सेवाएं प्राप्त करने के योग्य होंगे। दिन के शुरुआती घंटों के दौरान ही ज़रूरी सेवाएं प्राप्त करने के उपरांत लोग अपनी अन्य पारिवारिक जि़म्मेदारियों की ओर ध्यान दे सकते हैं। 

इसी तरह उनको शाम 5 बजे तक इन्तज़ार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारियों को भी अपनी आदत बदलने की ज़रूरत है। 

हर सरकारी कर्मचारी सुबह 7.30 बजे के निर्धारित समय पर दफ़्तर में उपस्थित होना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को भगवंत मान के रंगला पंजाब का सृजन करने के सपने को पूरा करने के लिए इस बदलाव के प्रेरक बनने के लिए कहा। 

उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सरकारी दफ़्तरों में सेवाएं प्राप्त करने में किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करने दिया जायेगा। भविष्य में यदि कोई कर्मचारी देरी करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख़्त अनुशासनीय कार्यवाही की जायेगी।  

बाग़बानी मंत्री ने विभाग द्वारा चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का जायज़ा भी लिया। जौड़ामाजरा ने डायरैक्टर बाग़बानी को हिदायत की कि विभागीय योजनाओं सम्बन्धी अधिक से अधिक किसानों को अवगत करवाया जाये, जिससे किसान विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकें।