5 Dariya News

शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल अस्पताल में निशुल्क डैंटल जांच शिविर का आयोजन किया

सुखविंदर सिंह बिंद्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

5 Dariya News

लुधियाना 27-May-2023

शहर के मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शहीद बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल अस्पताल में आज निशुल्क डैंटल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा, पूर्व चेयरमैन (युवा एवं खेल विभाग, पंजाब सरकार) पहुंचे। इस कैंप में डॉ. बलबीर सिंह शाह व डॉ. सिमरन पाल सिंह ने सैकड़ों मरीजों का फ्री डेंटल चेकअप किया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी नि:शुल्क दी गईं।

इस मौके पर शहीद बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल अस्पताल के अध्यक्ष सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा, महासचिव सुखविंदरपाल सिंह सरना, अमरजीत सिंह टिक्का अमर पाल सिंह सरना, नवप्रीत सिंह बिंद्रा, हरप्रीत सिंह राजधानी, कंवलप्रीत सिंह बिंद्रा, जसविंदर सिंह सेठी, हरविंदर सिंह चावला व अन्य मौजूद रहे।  सुखविंदर बिंद्रा ने कहा कि यह अस्पताल समाज के लिए एक बड़ी सौगात है। 

इससे गरीब लोगों को बहुत फायदा होगा।  बिंद्रा ने कहा कि इस अस्पताल से लुधियाना के लाखों लोगों को बेहद कम खर्च में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलगी। अस्पताल में आज के शिविर में सैकड़ों लोगों ने निशुल्क जांच करवाई। बिंद्रा ने कहा के समाज की भलाई के लिये ऐसे कैम्प आगे भी जारी रहेंगे।